अब तक की जारी सूची:

Tuesday, November 27, 2007

मैं भी स्वतंत्र हो पाता

चलो आज खिड़कियों से कुछ हवा तो आई,
कई दिनों से कमरे में घुटन सी बनी हुई थी।
हवाओं के साथ फूलों की खुशबू
समुद्री लहरों की ठंडक,
थोड़ी राहत,थोड़ा शकुन,
पहुँचा रही थी मेरे मन को शकुन
कुछ पल पूर्व मानो कोई बंधक बना लिया था
समुंदर पार कोई रोके रखा था,
कई बंधनों को तोड़,
स्वतंत्रता के शब्द तालबज रही थी एक मधुर धुन।
सांय...सांय.....सांय.....सांय.....मैं नितांत,
निश्चित व शांत मन से
एकाग्रचित्त हो कमरे के एक कोने में बैठा,
हवाओं का लुफ्त उठा रहा था।
काश! इन हवाओं की तरह,
मैं भी कभी स्वतंत्र हो पाताअपने - आपसे?
- शम्भु चौधरी, कोलकाता

निःशब्द हो जलता रहा


आज, अपने आपको खोजता रहा,
अपने आप में,मीलों भटक चुका था,
चारों तरफ घनघोर अंधेरासन्नाटे के बीच एक अजीब सी,
तड़फन ,जो आस-पास,
भटक सी गयी थी।शून्य ! शून्य ! और शून्य !
सिर्फ एक प्राण,जो निःसंकोच, निःस्वार्थ रहता था,
हर पल साथपर मैंने कभी उसकी परवाह न की,
अचानक उसकी जरूरत ने,
सबको चौंका दिया।चौंका दिया था मुझको भी,पर!
अब वहबहुत दूर, बहुत दूर, बहुत दूर...
और मैं जलता रहा निःशब्द हो आज -
शम्भु चौधरी

मेरे बारे में कुछ जानें:

मेरा फोटो
शम्भु चौधरी
कोलकाता, पश्चिम बंगाल, India
4 मार्च 1956 को बिहार के कटिहार में जन्में शम्भु चौधरी का मानना है - साहित्य जगत में किसी का नाम स्वतः नहीं होता, उसे कुछ लिखना ही होगा, भले ही लेख, कहानी या कविता हो, शम्भु चौधरी ने कई लघुकथाऎं/कविता/सामाजिक लेख लिखें हैं। इनका जीवन सामाजिक कार्यों में ही गुजर गया, वर्तमान में आप कोलकाता से प्रकाशित 'समाज विकास' पत्रिका के सहयोगी सम्पादक हैं और इस वेव पत्रिका 'नया समाज' के सम्पादक। आपकी एक पुस्तक "मारवाड़ी देस का न परदेस का" विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर लिखे इनके लेखों का संग्रह प्रकाशित। कई सामाजिक स्मारिका का सम्पादन भी किया है। श्री रतन शाह द्वारा लिखें 'वाकलमखुद' के लेखों का संग्रह्- 'धुन्ध और धुआं" इनके संपादन में प्रकाशित। आप बचपन से ही पत्रकारिता जगत से जुड़े हुऎ हैं। असम के ऊपर लिखे लेखों का संसद में गुंज। कई सामाजिक आन्दलनों -देवराला सती काण्ड, शत्रुघन सिन्हा विवाद और बीजु पटनायक विवाद जैसे मामले में कोलकाता शहर में आन्दोलन को नैतृत्व प्रदान करना। इनका संपर्क पता है; एफ.डी.-453, साल्टलेक सिटी, कोलकाता -700106 है। Mobile: 0-9831082737
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें